पाली विकासखंड में संयुक्त संचालक कृषि, बिलासपुर और टीम का Natural farming व धान प्रदर्शन का निरीक्षण दौरा!

Natural farming: पाली, 14 अगस्त 2025 – विकासखंड पाली में आज कृषि विभाग का एक महत्वपूर्ण निरीक्षण दौरा संपन्न हुआ। इस दौरे का नेतृत्व *संयुक्त संचालक कृषि, बिलासपुर, श्री एम. के. चौहान सर * और *उपसंचालक कृषि, जिला कोरबा, श्री डी. पी. एस. कंवर सर * ने किया।

Inspection tour of natural farming and paddy demonstration!
Inspection tour of natural farming and paddy demonstration!

ग्राम डोंगानाला में प्राकृतिक खेती का निरीक्षण

दौरे की शुरुआत नेचुरल फार्मिंग  के चयनित ग्राम डोंगानाला से हुई, जहाँ नेचुरल फार्मिंग कार्ययोजना के अंतर्गत चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। BRC श्री रामफल पटेल एवं सदस्य श्री घनश्याम पटेल ने प्राकृतिक खेती और श्रीविधि धान प्रदर्शन की निरीक्षण और इनके संबंध में विशेषकर नेचरल फार्मिंग पर विस्तृत जानकरी समूह के सदस्यों  को दी। वहीं CRC सदस्य एवं कृषि सखी मीना नेटी ने जीवामृत, ब्रह्मास्त्र और अग्नियास्त्र जैसे जैविक कृषि इनपुट के निर्माण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। और अधिकारियों द्वारा उसका जीवंत प्रदर्शन भी कराया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी CRC सदस्यों के कृषि मेपर पर ऑनलाइन पंजीयन कर आईडी उपलब्ध कराने के निर्देश वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाली को दिए गए। इसके साथ ही पहले से प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से उनके अनुभव, चुनौतियों और सुझावों पर भी संवाद किया गया।

Natural farming व धान प्रदर्शन का निरीक्षण 1

इसके बाद टीम ग्राम नवापारा पहुँची, जहाँ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) योजना के अंतर्गत राइस ग्राम धान प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। किसानों के साथ सीधे संवाद में संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर ने योजना के उद्देश्यों, तकनीकी लाभों और उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं उपसंचालक कृषि कोरबा ने बीज उत्पादन कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस निरीक्षण दौरे में संयुक्त संचालक कृषि कार्यालय, बिलासपुर से श्री एस. एस. जगत (ADO) और श्री के. एल. मनहर (SADO), उपसंचालक कृषि कार्यालय, कोरबा से श्री अजय कुमार (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, पाली), श्री एम. एस. गोंड़ (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पाली), श्री एस. के. पैगम्बर (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पाली) तथा श्री महेश कुमार कोर्राम (वर्मिन कृषि विस्तार अधिकारी, दमिया) भी शामिल रहे।

यह दौरा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों को आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों का समन्वय सिखाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे