February Mein Konsi 5-6 Sabji lagayen!

दोस्तो, जनवरी का महिना लगभग लगभग बीत चुका है और फरवरी महीने की अब शुरुवात होने वाली है। दिन में धूप भी अब अच्छी खासी निकलने लगी है। तापमान भी धीरे धीरे बढ़ने शुरू हो चुके हैं और इसी के साथ में ओपन फिल्ड में लगाई जाने वाली सब्जियों का सीजन अब शुरू होने वाला है।

तो ऐसे में किसान भाईयों आपके मन में जरूर होगी कि February Mein Konsi Sabji lagayen! तो दोस्तों आईये जानते है ,फ़रवरी माह में लगने वाली कुछ चुनिंदा सब्जी के बारें में।

फरवरी महीने के शुरुआत में ही Sabji ki Kheti कर अच्छी खासी आमदनी जा सकती है ,तो हम इस आर्टिकल में जानेंगे फरवरी माह में लगाई जाने वाली सब्जियों की खेती के बारे में और इस समय पर आप कौन कौन सी खेती करके कौन कौन सी सब्जियों को लगाकर सबसे ज्यादा प्रॉफिट ले सकते हैं।

वैसे तो इस फरवरी माह में काफी सारी सब्जियां ऐसी हैं जिनकी हम खेती कर सकते हैं। लेकिन दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको सिर्फ छह -सात उन्हीं Sabji Ki Kheti के बारे में बताएँगे , जिनसे आने वाले दिनों में आपको सबसे ज्यादा प्रॉफिट मिल सके। आने वाले दिनों में ये सारी सब्जियां आपको सबसे ज्यादा मंडी भाव तो देकर जाएंगी साथ ही सबसे ज्यादा उत्पादन भी देकर जाएंगी और सबसे ज्यादा प्रॉफिट ये ही सब्जियां आपको देकर जा सकती हैं।

इस फरवरी माह में कौन कौन सी सब्जी लगाने है जानने के लिए आपको इस आर्टिकल्स पर लास्ट तक आपको बने रहना है और आर्टिकल अगर पसंद आए तो कमेंट बॉक्स पर जरूर कमेंट लिख दीजिएगा।

सही समय पर सही फसल का चुनाव :-

दोस्तों सब्जियों की खेती से सबसे ज्यादा पैसे वही किसान भाई कमाते हैं जो सही समय पर सही फसल का चुनाव करते हैं तभी उनको अच्छे मंडी भाव मिल पाते हैं। खैर उत्पादन तो बाद में भी उनको मिल जाता है लेकिन मंडी भाव सबसे ज्यादा उनको तभी मिल पाते हैं जब वह सही समय पर सही फसल का चुनाव करते हैं।

एक दो सब्जियों को छोड़कर ज्यादातर सब्जियां ऐसी हैं जिनको आप 12 महीने में कभी भी लगा सकते हो। ऐसी हाइब्रिड किस्म बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी खेती कभी भी आप 12 महीने में कर सकते हो। लेकिन अगर आप सही समय पर सही फसल का चुनाव करेंगे तब भी आपको सबसे ज्यादा मंडी भाव मिलेंगे और तभी आपको उनसे सबसे ज्यादा मुनाफा मिलेगा।

Konsi mahine me Jyada Sabji lagayen!

आजकल आपने भी नोटिस किया होगा कि ज्यादातर किसान भाई क्या करते हैं। इन सब्जियों की खेती अगेती ज्यादा करने लगे हैं। अगेती सब्जियों पर सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं। पछेती सब्जियां कम लगाते हैं या सीजन में सब्जियों की खेती काफी कम होने लगी है। यानी कि आपने पिछले कई सालों में देखा होगा कि फरवरी महीने में सब्जियों की खेती काफी कम की जाती है। या तो किसान भाई नवंबर महीने में सब्जियां लगाते हैं।

February Mein Konsi Sabji lagayen!
February Mein Konsi Sabji lagayen!

वैसे सबसे ज्यादा Sabji की खेती दिसंबर महीने में होती है। उसके बाद में कुछ किसान भाई जनवरी महीने में भी सब्जियां लगाते हैं, लेकिन फरवरी महीने में काफी कम सब्जियां लगाई जाती हैं। इसका नतीजा यह निकलता है कि जिस समय पर नवंबर दिसंबर में लगाई गई सब्जियां खत्म होती हैं, उस समय पर मार्केट में सब्जियों के मंडी भाव आसमान छू रहे होते हैं।

यानी कि Sabji की आवक मंडियों में काफी कम हो जाती है, क्योंकि फरवरी महीने में सब्जियां कम लगाई जाती हैं। इसलिए अगर आप फरवरी महीने में सब्जियों की खेती करेंगे और जो सब्जियां हम यहां पर आपको जानकारी देंगे। उन सब्जियों को अगर लगाएंगे तो गर्मियों में सब्जियों की आवक मंडियों में कम होगी।

उस समय पर आपकी हार्वेस्टिंग शुरू होगी और उसी समय पर आपको फरवरी में लगाई गई इन सब्जियों के मंडी भाव सबसे ज्यादा मिलेंगे। सबसे ज्यादा उत्पादन मिलेगा। सबसे ज्यादा मुनाफा यह सारी सब्जियां आपको देकर जाएंगी।

फ़रवरी माह में कौन सी Sabji लगाए ?

तो दोस्तों आईये जानते है फरवरी माह में लगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में, आप इन सब्जियों को फ़रवरी माह में लगा कर अच्छी उत्पादन ले सकते है और तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।

(1) लौकी की खेती :-

फरवरी महीने में आप लौकी की खेती कर सकते हैं। अगर आप फरवरी महीने में लौकी की खेती करेंगे तो जिस समय पर आपकी लौकी की फसल तैयार होगी उस समय पर लौकी के मंडी भाव वापस सुधरने शुरू हो जाते हैं। और उसके बाद में जब तक आपको लौकी के फल मिलेगी तब तक लौकी के काफी अच्छे खासे मंडी भाव आपको मिलते रहेंगे।

लौकी की फसल ज्यादातर किसान भाई नवंबर दिसंबर में खेती कर लेते हैं। उसके बाद में फरवरी महीने में काफी कम इसको लगाया जाता है। तो जिस समय पर आपकी लौकी तैयार होगी उस समय पर मंडियों में इसकी आवक काफी कम हो जाएगी। इस वजह से यह फसल आपको काफी अच्छे मंडी भाव देकर जाएगी और लौकी एक ऐसी बेल वर्गीय फसल है, जो सब्जियों में सबसे ज्यादा लंबे समय तक आपको उत्पादन देती है।

क्योकि यह बेल वाली सब्जियों में सबसे लंबी चलने वाली फसल है और जो सब्जियां लंबे समय तक उत्पादन देती हैं उनमें आपको हर तरह के मंडी भाव मिल जाते हैं। कभी कभार अगर डाउन मंडी भाव मिलेंगे तो भी आपको हाईएस्ट मंडी भाव भी मिल जाएंगे। इस वजह से यह फसल आपको सबसे ज्यादा मुनाफा देकर जा सकती है।

(2) भिंडी की खेती :-

फरवरी महीने में Sabji के लिए आप भिंडी की खेती भी कर सकते हैं । इससे अच्छा मुनाफा भी आप ले सकते हैं क्योंकि आने वाले दिनों में इसके भी आपको काफी जबरजस्त मंडी भाव मिलने वाले हैं। कम से कम ₹30 मानकर चलिए आप 30 से ₹40 रुपये तक के मंडी भाव आपको आराम से मिल जाएंगे। क्योंकि भिंडी की खेती भी काफी कम की जाती है और फरवरी महीने में तो इसको काफी कम लगाया जाता है।

भिंडी की खेती
February Mein Konsi Sabji lagayen -भिंडी की खेती

ज्यादातर किसान भाई इसकी भी अगेती खेती करते हैं और ज्यादातर मंडिया ऐसे हैं जिनमें तो बिल्कुल भिंडी की आवक नहीं होती है। तो ऐसे में ज्यादातर व्यापारी भिंडी को बाहर से मंगवाते हैं। यानी कि यदि आपके एरिया के मंडी में फ़रवरी माह में आवक कम है ,तो मान के चलिए कि आपके स्थानीय क्षेत्र से भिंडी की खेती बिल्कुल कम होती है। मतलब ना के बराबर इसकी खेती होती है।

यहां पर अगर आप भिंडी की खेती करेंगे तो आपको भिंडी की फसल भी अच्छा खासा मुनाफा देकर जाएगी। क्योंकि बाहर से जो सब्जियां मंगाई जाती हैं उनके भाव ऑटोमेटिक आपकी मंडियों में बढ़ जाएंगे। क्योंकि वहां से अगर डाउन मंडी भाव भी आ रहे हैं तो ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने की वजह से काफी ज्यादा मंडी भाव हो जाते हैं।

दोस्तों अगर इस समय पर अगर आप भिंडी की खेती करेंगे तो यह फसल भी आपको काफी जोरदार मुनाफा देकर जाएगी। और इसका जो उत्पादन होता है वह भी काफी शानदार निकल कर आता है और इसको लगाने का जो खर्चा होता है वह बिल्कुल कम होता है।

(3) बैगन खेती :-

फरवरी महीना वैसे तो कम दिन का होता है, लेकिन इस समय थोड़ा सा सिंचाई के साधन अच्छे रहेंगे और यदि आप व्यवस्थित तरीके से कीटनाशक दवाइयों का खादों का प्रयोग करेंगे तो बहुत ही आपको अच्छे रिजल्ट देखने के लिए मिलने वाले हैं। इस समय जो सर्दियां हैं वह घटती जाती हैं और जो दिन का टेम्प्रेचर है वह कहीं ना कहीं थोड़ा थोड़ा बढ़ता जाता है।

February Mein Konsi Sabji lagayen!
February Mein Konsi Sabji lagayen!

तो ऐसी स्थिति पर फरवरी महीने पर आप सदाबहार फसल वैगन को ऊगा सकते हैं। वैसे तो बैगन को 12 महीने आप लगा सकते हैं, लेकिन फरवरी महीने पर भी यदि आप लगाते हैं तो आने वाले समय पर मार्च, अप्रैल, मई महीने पर बहुत अच्छे रेट आपको देखने के लिए मिलेंगे।

तो बैगन की खेती आप फरवरी पर कर सकते हैं। जैसे कुछ वैरायटी एनआर की उत्कल वैगन, जो कि सफेद लंबे रंग के बैगन होते हैं। अनार की 212 वैरायटी, इसको भी आप लगा सकते हैं ,इसके अतिरिक्त बड़े साइज बैगन की किस्म को भी चुन सकते है।

(4) धनिया की खेती:-

जी हां दोस्तों, आप फरवरी महीने पर धनिया की खेती करें। धनिया की खेती हमेशा कम लागत वाली फसल है। न ही ज्यादा कीटनाशक का उपयोग नहीं करनी पड़ती है और न ही ज्यादा खाद खाद देने की जरुरत है । बस केवल बुवाई के समय यदि आप हल्की फुल्की गोबर की खाद इस्तेमाल करेंगे और एसएसपी तो बहुत अच्छे से फसल हरी भरी रहेगी।

इसमें कोई भी अतिरिक्त आपको खाद देने की और कोई भी अतिरिक्त स्प्रे करने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। यदि आप हरी भरी धनिया की खेती करते हैं तो यह समझ लीजिए। दोस्तों एक एकड़ में आपको लगभग पांच किलोग्राम से लेकर छह किलोग्राम बीज की आवश्यकता पड़ेगी।

February Mein Konsi Sabji lagayen-धनिया की खेती
February Mein Konsi Sabji lagayen-धनिया की खेती

धनिया की फसल लगभग 65 से 70 दिन में एकदम फसल तैयार हो जाती है। आपको एक एकड़ में 10 से 15000 रुपए के आसपास लागत आएगी और धनिया के रेट आने वाले समय पर भी बहुत अच्छे मिल जाएगी हैं। तो धनिया पर आपको टाइम बिल्कुल नहीं लगाना है।

बिल्कुल आज ही बोवनी कर दीजिए। बहुत ही अच्छे रेट देखने के लिए मिलेंगे और आगामी 40 -50 दिन बाद यानि लगभग डेढ़ महीने बाद भी रेट अच्छे ही आपको देखने के लिए मिलने वाले है ,तो धनिया की खेती आप फरवरी महीने पर बेझिझक कर सकते हैं।

(5) मिर्च की खेती :-

जी हां दोस्तों फरवरी महीने पर मिर्च की खेती आप कर सकते हैं, लेकिन देशी मिर्च की खेती करते हैं तो वायरस की समस्या बहुत ही बड़ी समस्या है, तो इसके लिए आप बीजोपचार जरूर करें। आप फरवरी महीने पर वायरस की समस्या से निजात पाने के लिए उन्नत किस्में लगा सकते हैं।

February Mein Konsi Sabji lagayen- मिर्च की खेती
February Mein Konsi Sabji lagayen- मिर्च की खेती

क्योकि आने वाले डेढ़ से दो महीने बाद जो रेट मिलेगा हैं वह और भी ज्यादा मिलेगा। क्योकि फ़रवरी से अप्रैल में मिर्च की अच्छे रेट देखने के लिए मिलते है , तो मिर्च की खेती आप करें और बहुत ही व्यवस्थित तरीके से खेती करें। आपको अच्छी मुनाफा मिलेगा।

(6) टमाटर की खेती :-

यदि आप फरवरी महीने पर सब्जी के रूप में टमाटर खेती करते हैं तो जब भी आप गर्मियों के दिनों पर यानी हम बात कर रहे हैं फरवरी की तो अभी आप लगाएंगे तो फरवरी पर ही आपको अच्छी खासी हार्वेस्टिंग देखने के लिए मिलेगी। गर्मियों के समय यदि फरवरी पर आप खेती कर रहे हैं तो चौड़ाई वाली क्यारी में आपको जिगजैग प्लांटेशन करना है।

February Mein Konsi Sabji lagayen- टमाटर की फसल
February Mein Konsi Sabji lagayen- टमाटर की फसल

क्योंकि आने वाले समय पर गर्मियों पर थोड़ा सा सूर्य के तेज प्रकाश की प्रॉब्लम आ जाती है तो लगते समय पौध थोड़ा सा पास पास लगा के रखें। तो फिर सन बर्निंग की समस्या उत्पन्न नहीं होगी और इसके साथ बीच बीच में मक्के को भी आप लगा सकते हैं ताकि यदि आने वाले समय पर तापमान ज्यादा हाई होता है, तो आपके फल और पौधे को कोई भी प्रभावित नहीं होगा।

इस समय टमाटर की पैदावार भी काफी अच्छी होती है और मार्केट पर जब अपनी उपज को ले जाएंगे तो एक्स्ट्रा ही रेट देखने के लिए मिलने वाला है। आपका माल उड़कर बिकेगा तो इसीलिए आप उन्नत या हाइब्रिड किस्मों को लगाएं और लंबे समय तक यह फल टिकाऊ रहता है। यदि आप टमाटर की खेती फरवरी पर कर रहे हैं तो यह आपके वेस्ट च्वायस मानी जाएगी।

खरबूज की खेती:-

जी हां, फरवरी महीने पर तरबूज को आप लगा सकते हैं।तरबूज की खेती करने पर आने वाले समय पर बहुत अच्छा रेट आपको देखने के लिए मिलेगा। इसी प्रकार खरबूज की खेती भी आप कर सकते हैं।

February Mein Konsi Sabji lagayen!
February Mein Konsi Sabji lagayen!

इसके अलावा यदि आप फरवरी महीने पर बरबटी को लगाते हैं तो यकीन मानिए दोस्तों लागत बिल्कुल नहीं लगेगी और प्रॉफिट बहुत अच्छा होगा। तो बरबटी की आप खेती कर रहे हैं तो अंकुर की गोमती वैरायटी को लगा सकते हैं। वीएनआर की कास्ट कंचन को लगा सकते हैं।

एक एकड़ में तकरीबन तकरीबन तीन किलोग्राम सीड्स की आवश्यकता आपको पड़ेगी। बरबटी की आप खेती करते हैं तो आने वाले समय पर ₹40 से ₹50 रुपये से कम रेट बिल्कुल भी नहीं मिलेंगे। तो फरवरी महीने पर आप बरबटी की खेती भी कर सकते हैं।

जी हां दोस्तों करेला की भी आप खेती करते हैं तो फरवरी महीने पर लगाने से आने वाले समय पर बहुत अच्छी आमदनी होगी क्योंकि कड़वे करेले के रेट हमें अच्छे देखने के लिए मिलते हैं।

तो किसान भाईयों,फरवरी महीने की शुरुवात हो चुकी है। दिन में धूप भी अब अच्छी खासी निकलने लगी है। टेम्परेचर भी धीरे धीरे बढ़ने शुरू हो चुके हैं और इसी के साथ में लगाई जाने वाली सब्जियों का जो सीजन है वह भी अब शुरू हो गया है।

आने वाले दिनों में ये सारी सब्जियां आपको सबसे ज्यादा तो मंडी भाव देकर जाएंगी, सबसे ज्यादा उत्पादन देकर जाएंगी और सबसे ज्यादा प्रॉफिट देकर जा सकती हैं। इसलिए फरवरी माह में अपने क्षेत्र की डिमांड के अनुसार ऊपर बताये गए सब्जियों में से चयन कर जरूर लगाए और प्रॉफिट कमाएं । और मौका न गवाएं।


तो दोस्तों ये आर्टिकल कैसा लगा आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताये और आपके तरफ से कृषि सम्बंधित कोई सुझाव हो तो जरूर लिखे। धन्यवाद् दोस्तों !!

प्रातिक्रिया दे